राहुल गांधी ने रखी 100 घरों की नींव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां 2024 के भूस्खलन के पीड़ितों के लिए पार्टी द्वारा निर्मित किए जाने वाले 100 घरों की आधारशिला रखी। कांग्रेस द्वारा 100 मकानों का निर्माण किया जा रहा है।
मकानों की आधारशिला रखते राहुल गांधी। साथ में हैं प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस  नेता।
मकानों की आधारशिला रखते राहुल गांधी। साथ में हैं प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता।
Published on

वायनाडः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां 2024 के भूस्खलन के पीड़ितों के लिए पार्टी द्वारा निर्मित किए जाने वाले 100 घरों की आधारशिला रखी। कांग्रेस द्वारा 100 मकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से प्रत्येक का क्षेत्रफल 1,100 वर्ग फुट और भूमि का क्षेत्रफल 8 सेंट होगा। सेंट भूमि मापन की एक इकाई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि वह और उनका परिवार इस त्रासदी में सब कुछ खो चुके लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने दो बड़े भूस्खलनों और उन पर लोगों की प्रतिक्रिया को याद किया।

गांधी जी ने कहा, “आपने बहुत कुछ खोया है, लेकिन आपने अपना हौसला नहीं खोया। आपने अपना साहस कभी नहीं खोया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने अपनी करुणा नहीं खोई।” राहुल ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ितों के लिए मकान बनाने की प्रक्रिया में कथित देरी की ओर इशारा किया था। उन्होंने कार्यक्रम को प्रभावित परिवारों के लिए एक “प्रतीक और एक संदेश” बताया। उन्होंने कहा, “ठीक होने और उबरने की इस प्रक्रिया में हम आपके साथ हैं। जब भी आपको हमारी जरूरत होगी, हम आपके साथ खड़े रहेंगे।”

मकानों की आधारशिला रखते राहुल गांधी। साथ में हैं प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस  नेता।
टिकट रद्द के मामले में विमान यात्रियों को बड़ी राहत

प्रियंका ने कहा कि उन्होंने उन लोगों की पीड़ा देखी है जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया, यहां तक कि अपने परिवार के सदस्यों को भी। उन्होंने अन्यान और हन्नी का उदाहरण दिया, जिन्होंने भूस्खलन में अपने खेत और परिवार के सदस्यों को खो दिया। उन्होंने कहा, “हमने संसद में बार-बार आपकी आवाज उठाने की पूरी कोशिश की है। हमारे सभी सांसदों ने गृह मंत्री से मिलकर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।” उन्होंने कहा कि त्रासदी के बाद जिस बात ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह लोगों का साहस था। उन्होंने कहा, “आप सभी जिस तरह से एक साथ खड़े हुए, चाहे किसी भी धर्म या समुदाय से संबंधित हों, आपने सबसे महत्वपूर्ण समय में प्रेम और साहस का परिचय दिया।”

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in