आज राहुल गांधी बंगाल में

आज राहुल गांधी बंगाल में
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता बंगाल में प्रचार अभियान तेज करने जा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज 14 अप्रैल को बंगाल आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की रायगंज, चांचल और शमशेरगंज में सभाएं हैं। पहली सभा दोपहर 12 बजे रायगंज के स्टेडियम ग्राउंड में होगी। मालदह के चांचल कलम बगान में दूसरी सभा होगी। दोपहर 3 बजे मुर्शिदाबाद के कृषि मंडी ग्राउंड में तीसरी और अंतिम सभा होगी। राहुल गांधी क्या संदेश देते हैं इस पर कार्यकर्ताओं की निगाहें है। सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं हैं, कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए पूरे बंगाल में कई योजनाएं बनायी गयी है। चुनाव प्रचार इसी सप्ताह से और तेज होगा। सूत्रों के मुताबिक 18 अप्रैल को प्रियंका गांधी आ सकती हैं। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी दिल्ली से आएंगे। केंद्रीय नेताओं की यह भीड़ एक साथ यह स्पष्ट करती है कि कांग्रेस इस बार बंगाल के चुनाव में पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in