आर. कस्तूरी भाई ने जीता ओडिशा ब्लिट्ज का खिताब

एसओए विश्वविद्यालय में कस्तूरी भाई का शानदार प्रदर्शन
आर. कस्तूरी भाई ने जीता ओडिशा ब्लिट्ज का खिताब
Published on

कस्तूरी भाई ने 6 अंक के साथ जीत दर्ज की

संजीव, सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की शतरंज प्रतिभा और महिला कैंडिडेट मास्टर आर. कस्तूरी भाई ने ओडिशा ओपन ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भुवनेश्वर स्थित एसओए विश्वविद्यालय में आयोजित की गई, जहां कस्तूरी भाई ने कड़े मुकाबले के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महिला कैंडिडेट मास्टर आर. कस्तूरी भाई ने कुल 9 राउंड में से 6 अंक अर्जित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और पुरस्कार के साथ नकद राशि भी प्राप्त की। अनुभवी और उच्च रेटिंग वाले खिलाड़ियों के बीच उनका यह प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय माना जा रहा है। इस सफलता के साथ उन्होंने अपने खेल जीवन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ ली है। वर्तमान में कस्तूरी भाई ओडिशा ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2026 की श्रेणी ‘ए’ स्पर्धा में भी भाग ले रही हैं, जहां देश के कई शीर्ष खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

वहीं, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के एक अन्य उभरते शतरंज खिलाड़ी जे. एस. विराट भी इसी टूर्नामेंट की श्रेणी ‘सी’ (1700 से कम रेटिंग) प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिसकी शुरुआत बुधवार को हुई। गौरतलब है कि आर. कस्तूरी भाई अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की सबसे सफल महिला शतरंज खिलाड़ियों में शुमार हैं। सीमित संसाधनों और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्वीप समूह का नाम रोशन किया है। कस्तूरी भाई न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि वे अंडमान में शतरंज को लोकप्रिय बनाने और नई प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी यह सफलता द्वीपों की खेल प्रतिभा और संभावनाओं को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर उजागर करती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in