

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा, "पहले (पिछली सरकार के शासनकाल में) दुर्गा पूजा आयोजित करने के लिए लोगों को आवश्यक अनुमति प्राप्त करने हेतु कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ता था। यह दुखद था। मुझे नहीं लगता कि इस बार ऐसा एक भी मामला सामने आया है।
सीएम ने कहा, "हमारी मंत्रिमंडल की बैठक में हमने निर्णय लिया था कि दुर्गा पूजा 'पितृपक्ष' के दौरान शुरू नहीं होगी, इसलिए हमने आज 'देवीपक्ष' की शुरुआत के साथ इसका उद्घाटन किया है। हमने तय किया था कि इस वर्ष पूजा के सांस्कृतिक पहलुओं के अलावा हम पारंपरिक हिंदू पंचांग के अनुसार धार्मिक रीति-रिवाजों का भी पालन करेंगे।" सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार रविवार से क्लबों और समितियों को अनुदान राशि वितरित करना शुरू कर देगी। राज्य सरकार पश्चिम बंगाल भर की प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को एक लाख रुपये का अनुदान दे रही है।