विपक्ष के "साजिशों" से युवाओं को बचाए : पीएम मोदी

एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री ने छात्रों का भरोसा जीतने पर दिया जोर, कहा- विपक्ष के 'डर फैलाने' के अभियान का जवाब दें; पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें
विपक्ष के "साजिशों" से युवाओं को बचाए : पीएम मोदी
Published on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में सांसदों से युवाओं के बीच जाकर उनकी चिंताओं को दूर करने और उन्हें सरकार की पहल से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के बीच डर और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, इसलिए सांसदों को तथ्यों के साथ युवाओं का विश्वास जीतना चाहिए।

बैठक की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने दोबारा परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि पेपर लीक में शामिल सभी लोगों को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई इस तरह की घटना करने की हिम्मत न कर सके।

प्रधानमंत्री ने सांसदों से छात्रों को यह भरोसा दिलाने को भी कहा कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम कानूनी टीम यह सुनिश्चित करे कि आरोपी कानून से बच न सकें।

यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान ऐसे समय में हुई, जब नीट पेपर लीक को लेकर राजनीतिक विवाद तेज है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसे कई विपक्षी दलों का समर्थन मिल चुका है।

सोमवार को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और संसद से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्ष के "साजिशों" से युवाओं को बचाए : पीएम मोदी
भारत ने UN में पलटा खेल! अफगानिस्तान के समर्थन में उठाई सबसे बड़ी मांग
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in