अंडमान में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

अंडमान में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव चंद्र भूषण कुमार ने कहा है कि द्वीपसमूह को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल में बदलने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है। यह महत्वाकांक्षी योजना बुनियादी ढांचे के विकास, विरासत को बढ़ावा देने, ईको-टूरिज्म और सतत विकास पर केंद्रित है।

द्वीपों के रणनीतिक महत्व और अद्वितीय आकर्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, जिसमें 836 द्वीप शामिल हैं, प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक गहराई और साहसिक पर्यटन का एक दुर्लभ मिश्रण है। हमारा लक्ष्य इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानकों तक बढ़ाना है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in