नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु यातायात प्रबंधन केंद्र का दौरा किया

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने शुक्रवार को शहर के आधिकारिक दौरे के तहत यहां यातायात प्रबंधन केंद्र का दौरा किया।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु यातायात प्रबंधन केंद्र का दौरा किया
Published on

बेंगलुरु : नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने शुक्रवार को शहर के आधिकारिक दौरे के तहत यहां यातायात प्रबंधन केंद्र का दौरा किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शूफ बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे। उनका टीएमसी में बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्वागत किया गया। पुलिस ने बताया कि इस दौरे में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक एम ए सलीम, बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह और संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) कार्तिक रेड्डी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, इस दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन में अभिनव पहलों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन किया और बेंगलुरु के स्मार्ट और सुरक्षित सड़कों पर केंद्रित प्रयासों को उजागर किया।

प्रधानमंत्री को सड़क सुरक्षा बढ़ाने, शहरी आवागमन को सुगम बनाने और प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई उन्नत, प्रौद्योगिकी-आधारित प्रणालियों के बारे में जानकारी दी गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in