प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में तीन चुनावी रैलियां करेंगे

कटवा, जंगीपुर और कुशमंडी में सभाएं, भाजपा समर्थन मजबूत करने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में तीन चुनावी रैलियां करेंगे
Published on

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे पूर्व बर्धमान के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में जनसभाएं करेंगे।

इन रैलियों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में भाजपा के समर्थन को मजबूत करना और तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देना है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद मोदी का यह राज्य का तीसरा दौरा है।

इससे पहले उन्होंने हल्दिया, आसनसोल और सूरी में रैलियां कर औद्योगिक बदहाली और घुसपैठ जैसे मुद्दे उठाए थे। उन्होंने बंगाल के लिए छह सूत्री गारंटी भी पेश की और तृणमूल सरकार पर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।

भाजपा चुनाव प्रचार में घुसपैठ, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी और शासन जैसे मुद्दों को प्रमुखता दे रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in