प्राइमरी टीचर भर्ती का इंटरव्यू स्थगित, उम्मीदवारों को करना होगा इंतजार

चुनाव के बाद फिर से शुरू हो सकती है इंटरव्यू प्रक्रिया
प्राइमरी टीचर भर्ती का इंटरव्यू स्थगित, उम्मीदवारों को करना होगा इंतजार
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्राइमरी टीचरों की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी निराशा भरी खबर आई है। बोर्ड ने प्राइमरी टीचर की इंटरव्यू प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। पहले यह कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू होकर मई तक जारी रहने वाला था। हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई औपचारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की है, लेकिन पुष्टि हुई है कि 'अपरिहार्य परिस्थितियों' के कारण इंटरव्यू को अस्थायी रूप से रोका गया है। इसके चलते 13,421 उम्मीदवारों की नौकरी मिलने की संभावना पर अनिश्चितता व्याप्त हो गई है।

चुनाव के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया फिर शुरू होने की संभावना

रिपोर्टों के अनुसार, चुनाव के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया फिर से शुरू की जा सकती है। नौकरी के इच्छुक एक उम्मीदवार ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल ने पहले घोषणा की थी कि भर्ती साल में कम से कम दो बार होगी। फिर भी, लगभग तीन साल बाद 25 सितंबर 2025 को भर्ती अधिसूचना प्रकाशित हुई और इंटरव्यू कार्यक्रम जारी हुआ।

उम्मीदवारों को अब तक नहीं मिला भर्ती का कोई अवसर

उम्मीदवारों ने अपनी निराशा जताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें अप्रैल फूल बनाया गया हो। 2022 और 2023 की TET परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अभी तक भर्ती का कोई अवसर नहीं मिला है, जबकि 2014 और 2017 के TET पास उम्मीदवार पिछली भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे। प्राइमरी टीचर भर्ती में अनिश्चितता और देरी ने नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों में असंतोष बढ़ा दिया है। अब सवाल यह है कि आगामी महीनों में बोर्ड कब तक इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू करेगा और उम्मीदवारों को नौकरी कब मिलेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in