विधानसभा सत्र की तैयारियां तेज

विधानसभा सत्र की तैयारियां तेज
Published on

काेलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के सत्र को लेकर तैयारियां चल रही है। यह सत्र छोटा होगा मगर बेहद ही अहम होगा। स्पीकर विमान बनर्जी ने कहा कि इस महीने की अंतिम तारीख 31 जनवरी से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले दिन बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक फरवरी महीने की दूसरी तारीख को राज्य विधानसभा में बजट पेश करने की प्रबल संभावना है, जो कि वोट ऑन अकाउंट होगा। 2 फरवरी को ही विधानसभा में ही कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है। विधानसभा के आधिकारिक सूत्राें के मुताबिक 2 फरवरी को वोट ऑन अकाउंट पेश करने की तैयारी लगभग चल रही है। यह चार महीने की अवधि के लिए ही प्रभावी रहेगा। इसके बाद नयी सरकार दोबारा पूर्ण बजट पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में इस बार वोट ऑन अकाउंट पेश किया जायेगा। यह सत्रहवीं विधानसभा का अंतिम सत्र होगा।

सत्र एक सप्ताह तक चलने की संभावना

विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सत्र के एक सप्ताह तक चलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 5 फरवरी तक सत्र हो सकते हैं। इस दौरान प्रश्नोत्तर काल और उल्लेख प्रस्ताव भी शामिल रहेंगे। इस बात भी संभावना है कि एसआईआर को लेकर चर्चा हो।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in