बिहार में सरकार बनाने की तैयारी तेज,CEO ने 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी

मंत्रालय के बंटवारे को लेकर बीच बैठकें
BiharNews
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बधाई दे रहे हैं।-
Published on

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां जोरों पर है। मंत्री मंडल के बंटवारे को लेकर भाजपा और घटक दलों के बीच दिल्ली और पटना में बैठकों का दौर जारी है। चुनाव में NDA ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटे जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस बीच बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) विनोद सिंह गुंजियाल ने रविवार को यहां राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राज्य विधानसभा के 243 नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौंपी। सूची में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 89, जनता दल (यूनाइटेड) के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार नवनिर्वाचित विधायकों के नाम शामिल हैं। CEO द्वारा सौंपी गई सूची में विपक्षी ‘महागठबंधन’ के घटकों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 25, कांग्रेस के छह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक नवनिर्वाचित विधायकों के नाम हैं। इसके अलावा, सूची में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पांच विधायकों, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP)के एक-एक विधायक के नाम का उल्लेख है। CEO कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि CEO ने प्रधान सचिव अरविंद आनंद और अन्य अधिकारियों के साथ बिहार विधानसभा के 243 नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची बिहार के राज्यपाल को सौंपी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सूची सौंपने की तस्वीर भी साझा की गई। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 को समाप्त हो रहा है।

चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत

बता दें कि 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को मतगणना हुई थी। इस बार एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी ने 89 तो जेडीयू ने 85 सीटें अपने नाम की। इस जीत के बाद सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों दलों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। गठबंधन कुल मिलाकर 35 सीटों पर सिमट गया, जो पिछली बार की तुलना में 79 सीटों की भारी गिरावट है। आरजेडी ने मात्र 25 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव से 50 सीटें कम हैं। वहीं, कांग्रेस महज 6 सीटों पर सिमट कर रह गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in