पैसे के लिए गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति समेत तीन ससुरालवाले गिरफ्तार

Pregnant Woman Murdered by Husband for Money
सांकेतिक फोटो REP
Published on

​निधि, सन्मार्ग संवाददाता

घोला : उत्तर 24 परगना के घोला थाना अंतर्गत लेनीनगर पेयाराबागान इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ महज कुछ रुपयों की खातिर एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को बेड (खाट) के नीचे छिपा दिया। मृतका की पहचान पूजा मंडल के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मृतका के पति ऋषि हरिचांद, सास और परिवार के एक अन्य सदस्य समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के बाद से ही जारी था उत्पीड़न

परिजनों के अनुसार, पूजा और ऋषि की शादी के बाद से ही ससुराल वाले पैसों की मांग को लेकर उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते थे। पूजा गर्भवती थी, इसके बावजूद पैसों की भूख कम नहीं हुई। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया। आरोप है कि जब पूजा ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर ऋषि ने कपड़े के फंदे से उसका गला घोंट दिया।

संदेह होने पर खुला राज

घटना के बाद आरोपी ने शव को कमरे के बेड के नीचे ठिकाने लगा दिया। जब पूजा के मायके वालों ने उसे बार-बार फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। परिजन आनन-फानन में पूजा के ससुराल पहुंचे। कमरे की तलाशी लेने पर बेड के नीचे पूजा का बेजान शरीर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना तुरंत घोला पुलिस को दी गई, जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in