रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी में पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

बिना प्रवेश परीक्षा पीजी में मिलेगा दाखिला
रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी में पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। बंगाली, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और शिक्षा समेत विभिन्न आर्ट्स विषयों के अलावा कुछ सेल्फ-फाइनेंस्ड कोर्सेस के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। बिना किसी प्रवेश परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर होने वाले इन दाखिलों के लिए वे विद्यार्थी पात्र हैं जिन्होंने वर्ष 2022 से 2026 के बीच अपनी स्नातक यानी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। दो साल और चार सेमेस्टर वाले इस पाठ्यक्रम के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rbu.ac.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म 10 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को जारी की जाएगी। चयनित छात्र 22 से 26 सितंबर के बीच फीस जमा कर सकेंगे और नए सत्र की कक्षाएं 30 सितंबर से शुरू होंगी। चयन पूरी तरह से अकादमिक रिकॉर्ड पर आधारित होगा। विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in