यूक्रेन में युद्धविराम के लिए पहल से पहले पोप और वेंस ने मुलाकात की

सोमवार को दोनों ने की मुलाकात
यूक्रेन में युद्धविराम के लिए पहल से पहले पोप और वेंस ने मुलाकात की
Published on: 

रोम : रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम के लिए अमेरिका के नेतृत्व में जारी कूटनीतिक प्रयासों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को वेटिकन में पोप लियो चौदहवें से मुलाकात की।

कैथोलिक धर्म अपनाने वाले वेंस ने पूर्व में पोप के पदभार ग्रहण करने के औपचारिक समारोह में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। वेंस के प्रवक्ता ल्यूक श्रोएडर ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक में उनके साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए, जो कैथोलिक हैं। बैठक के बाद वेटिकन द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘विभिन्न मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिसमें संघर्ष वाले क्षेत्रों में मानवीय कानून और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान तथा इसमें शामिल पक्षों के बीच बातचीत के माध्यम से समाधान का आह्वान किया गया।’

वेटिकन ने शांति के लिए किसी भी प्रस्तावित वार्ता की मेजबानी की पेशकश की है, साथ ही कैदियों की अदला-बदली तथा रूस द्वारा बंधक बनाए गए यूक्रेनी बच्चों को पुनः परिवारों से मिलाने के लिए मानवीय प्रयास जारी रखे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News