'पूर्णम का हौसला बुलंद है, वह बॉर्डर पर जाने को तैयार है'

जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्त ने रिसड़ा  के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को बधाई दी। इस मौके पर हैं रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा व अन्य
जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्त ने रिसड़ा के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव को बधाई दी। इस मौके पर हैं रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा व अन्य
Published on

हुगली : बीएसएफ की 24 वीं बटालियन का जवान रिसड़ा निवासी पूर्णम साव की सकुशल वतन वापसी के बाद उनका स्वागत करने का दौर जारी है। इस बीच मंगलवार की सुबह तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष तथा जोड़ासांको के विधायक विवेक गुप्त बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव के घर पहुंचे और उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। इस मौके पर तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष विवेक गुप्त ने कहा कि जवान का हौसला बुलंद है, वह बॉर्डर पर खड़ा होकर देश की सेवा करने के लिए तैयार है। जवान की रिहाई के लिए देश सहित सभी वर्गों के लोगों ने प्रार्थना की थी और आज पूरा देश खुश है। मां काली और भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हम सभी की प्रार्थना स्वीकार की और जवान की सकुशल वतन वापसी हुई। देश का जवान मेरा भाई पूर्णम सकुशल पाकिस्तान की कैद से वापस आ गया। पूर्णम के जज्बे को सलाम करता हूं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिन्दी प्रकोष्ठ के लोगों को आशीर्वाद दिया है। रिसड़ा हिन्दी भाषी इलाका है और यहां के युवकों ने बंगाल और देश का नाम रोशन किया है। मुझे इश बात पर गर्व है कि साव समाज के युवा ने देश का नाम रोशन किया है।

रिसड़ा पालिका के चेयरमैन ने यह कहा

रिसड़ा पालिका के चेयमैन विजय सागर मिश्रा ने कहा कि देश का जवान वतन वापसी कर घर लौटा है। बहुत खुशी हो रही है। उसके आगमन पर उसका भव्य स्वागत किया गया। परिजनों ने निवेदन किया था कि वह दीदी से बात करना चाहते हैं, विधायक विवेक गुप्त और सांसद कल्याण बनर्जी ने उनकी भावनाओं को दीदी तक पहुंचाया। दीदी (मुख्यमंत्री) ने मुझे पूर्णम के परिवार को हर संभव सहयोग करने का निर्देश दे रखा था।

उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने यह कहा

उत्तर 24 परगना जिला तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बीएसएफ जवान पूूर्णम कुमार साव पाकिस्तान की कैद छूटकर घर लौटे हैं, यह देशवासी, हिन्दी भाषी और साव समाज के लिए खुशी की बात है। आगे उन्होंने कहा कि जवान को वतन लौटने के लिए राज्य की सीएम ममता बनर्जी, बीएसएफ के अधिकारी, तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष विवेक गुप्त और रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा के अथक प्रयास के लिए विशेष रूप से धन्यवाद।

बीएसएफ जवान ने कहा

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साव ने बताया कि घर लौटने पर परिवारवालों से पता चला कि पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा प्रथम दिन से परिवार के साथ खड़े हैं। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। आगे उन्होंने कहा कि मुझे यह भी जानकर प्रसन्नता हुई कि मैं जब कैद में था उस दौरान तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष विवेक गुप्त भी मेरे घर आये थे और मेरे परिवार के साथ खड़े थे। जवान के प्रति देशवासियों के प्रेम के बारे में सुना था, लेकिन आज मैंने देख लिया। आज घर पर हूं, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in