लोकसभा में गरजा सियासी संग्राम: रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा वार

सदन शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा; अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा—मौका मिलने पर भी चर्चा से भागता है विपक्ष
लोकसभा में गरजा सियासी संग्राम: रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा वार
Published on

Lok Sabha की कार्यवाही शुक्रवार दोपहर 12 बजे फिर शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सांसदों ने एक बार फिर शोर-शराबा शुरू कर दिया, जिसके बीच केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री Kiren Rijiju ने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला।

रिजिजू ने कहा कि विपक्ष लगातार संसद का कीमती समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब नेता ही नहीं सुधरेगा तो उसके सांसद भी नहीं सुधरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद परिसर में कांग्रेस के नेता ग्लास और थाली लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे उन्होंने “नाटक” बताया।

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इन्हीं हरकतों के कारण जनता कांग्रेस से नाराज है और यही वजह है कि पार्टी सत्ता से दूर है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस में अब ऐसा कोई नहीं बचा जो अपने नेता को समझा सके।

रिजिजू ने कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अभी भी समय है कि वे अपने व्यवहार में सुधार करें, नहीं तो जनता उन्हें सजा देगी।

दरअसल, सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने देश में एलपीजी गैस की कथित कमी का मुद्दा उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता K. C. Venugopal इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव की मांग करते हुए नजर आए।

इस बीच लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने विपक्ष से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्ष अक्सर शिकायत करता है कि उसे बोलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन जब अवसर दिया जाता है तो चर्चा में भाग लेने के बजाय सदन में गतिरोध पैदा किया जाता है, जो संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in