बंगाल में कुख्यात अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को पूरी छूट है : दिलीप घोष

बंगाल में कुख्यात अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को पूरी छूट है : दिलीप घोष
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को खुली छूट दी है। खड़गपुर के विधायक ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में "डराने-धमकाने की संस्कृति" अब बीते समय की बात हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा, “मैंने पुलिस को आपराधिक तत्वों के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने को कहा है। खड़गपुर की धरती पर किसी भी माफिया को कदम रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, “पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे भूल जाइए। भाजपा सरकार ने पुलिस को माफिया और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। दिलीप घोष ने कहा, ‘‘यदि अपराध गंभीर है और स्थिति की मांग है, तो पुलिस द्वारा मुठभेड़ का सहारा लिया जाना अंतिम विकल्प होगा।'

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in