अभिषेक के घर पुलिस की एंट्री! सुरक्षा हटते ही बढ़ीं अटकलें

सादे कपड़ों और वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी कुछ देर अंदर रहने के बाद एक मॉनिटर लेकर बाहर निकले।
अभिषेक के घर पुलिस की एंट्री! सुरक्षा हटते ही बढ़ीं अटकलें
Published on

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के घर सोमवार दोपहर अचानक पुलिस पहुंचने से सियासी हलचल तेज हो गई है। सादे कपड़ों और वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी कुछ देर अंदर रहने के बाद एक मॉनिटर लेकर बाहर निकले। इसके तुरंत बाद घर के गैरेज से एक गाड़ी भी बाहर जाती दिखी, जो ‘लिप्स एंड बाउंड्स’ कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

इस कार्रवाई की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। लालबाजार के अधिकारियों ने भी मामले पर अनभिज्ञता जताई है, जिससे रहस्य और गहरा गया है।

गौरतलब है कि चुनाव नतीजों के बाद अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में लगातार कटौती की गई है। गार्डरेल, हाई-टेक स्कैनर और ‘जेड प्लस’ सुरक्षा तक हटा दी गई है। अब उन्हें केवल एक सांसद के तौर पर मिलने वाली न्यूनतम सुरक्षा ही दी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत उठाया गया है। लेकिन सुरक्षा में कमी और अचानक पुलिस की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर परदे के पीछे क्या चल रहा है?

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in