चंदननगर व हुगली में मनाया गया पुलिस दिवस

पुलिस आयुक्त अमित पी ज्वालगी
पुलिस आयुक्त अमित पी ज्वालगी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा घोषित "पुलिस दिवस" के अवसर पर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट और हुगली जिला ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस कर्मियों के योगदान को सम्मानित किया। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त अमित पी. जवालगी ने सभी पुलिसकर्मियों व नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। कमिश्नरेट कार्यालय में परेड के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। चुंचुड़ा, डानकुनी, श्रीरामपुर, चंदननगर, भद्रेश्वर, रिसड़ा और उत्तरपाड़ा थानों में भी पुलिस दिवस मनाया गया। हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों और सिविक वॉलेंटियर्स को सम्मानित किया। मगरा थाना द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, तीन अधिकारियों के स्थानांतरण पर फेयरवेल समारोह भी हुआ। चंद्रहाटी पुलिस चौकी द्वारा 200 स्कूली बच्चों को बैग, ड्रॉइंग किट और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। आरामबाग थाना प्रभारी राकेश सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, वहीं चंडीतल्ला में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम और पुरसुड़ा व पोलबा थानों ने "सेफ ड्राइव, सेव लाइफ" अभियान चलाया। सिंगुर में जनजागरूकता कार्यक्रम, तारकेश्वर में अस्पताल में मरीजों को फल और हेल्थ सप्लीमेंट्स वितरित किए गए। गुड़ाप थाना द्वारा स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर तथा चुंचुड़ा ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस न केवल सुरक्षा बल्कि सामाजिक सेवा में भी तत्पर है। दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों में भी पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर जनसेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in