पुलिस ने दो बांग्लादेशी सहित 15 विदेशी नागरिकों को दबोचा

वापस भेजा जाएगा उनको उनके देश
पुलिस ने दो बांग्लादेशी सहित 15 विदेशी नागरिकों को दबोचा
Published on: 

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बिना वैध वीजा के भारत में रहने वाले 15 विदेशी नागरिकों को अभियान चलाकर धर दबोचा है, जिन्हें वापस उनके देश भेजा जाएगा। मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में एक अभियान के दौरान पकड़े गये विदेशियों में 2 बांग्लादेशियों के अलावा 12 नाइजीरियाई और आइवरी कोस्ट का एक नागरिक शामिल है। पुलिस के अनुसार वे लोग बिना वैध वीजा के भारत में तय अवधि से अधिक समय से रह रहे थे। उन्हें निरुद्ध केंद्र भेज दिया गया और सत्यापन के बाद, विदेशी नागरिक क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने उन लोगों को उनके देश भेजने का आदेश दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News