‘पापा की शुगर कम करवा दो’ पर पीएम का जवाब

युवराज दुआ की वायरल अपील पर नरेंद्र मोदी ने दी सलाह—कम करें चीनी, अपनाएं योग
‘पापा की शुगर कम करवा दो’ पर पीएम का जवाब
Published on

नई दिल्ली : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवराज दुआ का एक मजेदार वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पिता की शुगर कम करवाने की अपील की। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दुआ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके पिता प्रधानमंत्री के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उनकी हर बात को “निर्देश” मानते हैं। ऐसे में अगर पीएम खुद कह दें, तो शायद उनके पिता चीनी खाना कम कर दें।

वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीशेयर किया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “युवराज के अनुरोध पर, मैं उनके पिता (और सभी लोगों) से अपील करता हूं कि वे चीनी का सेवन कम करें… स्वस्थ रहें, खुश रहें।” प्रधानमंत्री ने इस मौके का उपयोग लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी किया। उन्होंने कहा कि अधिक चीनी का सेवन कई बीमारियों को आमंत्रित करता है और मोटापे का खतरा भी बढ़ाता है। साथ ही, उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी, ताकि फिट और सक्रिय रहा जा सके।

वायरल वीडियो में दुआ ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि भारत में पिता-पुत्र के बीच भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं हो पातीं, क्योंकि “दोस्त तीसरे, परिवार दूसरे और मोदीजी पहले नंबर पर होते हैं।” प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद दुआ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद “सुरियल” पल है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका वीडियो इतनी दूर तक पहुंच जाएगा। यह वीडियो न केवल मनोरंजन का जरिया बना, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दे गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in