प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने फिर ‘समर्पण’ करेंगे: राहुल

अमेरिका के सामने प्रधानमंत्री की नीतियों पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने फिर ‘समर्पण’ करेंगे: राहुल
Published on

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले की पृष्ठभूमि में शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यापार समझौते को लेकर दोबारा बातचीत नहीं कर सकते और फिर समर्पण कर देंगे। अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ लगाए गए व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि इससे ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को बड़ा झटका लगा है।

न्यायाधीशों ने अपने आदेश में कहा कि संविधान बहुत स्पष्ट रूप से अमेरिकी कांग्रेस को कर लगाने की शक्ति देता है, जिसमें टैरिफ भी शामिल है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं। उनका विश्वासघात अब उजागर हो गया है। वह (व्यापार समझौते पर) दोबारा बातचीत नहीं कर सकते। वह फिर से समर्पण कर देंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in