

प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि उनका यह संबोधन हाल ही में लोकसभा में चर्चा में रहे महिला आरक्षण विधेयक और संविधान के 131वें संशोधन बिल से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार इन अहम विधेयकों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकती है और आगे की रणनीति का संकेत दे सकती है। हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और विपक्ष के विरोध के बीच यह संबोधन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, सरकार की ओर से संबोधन के विषय को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में सभी की नजरें प्रधानमंत्री के इस संबोधन पर टिकी हैं, जिसमें बड़े फैसलों या घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है।