PM Modi ने लगाई महाकुंभ में आस्‍था की डुबकी

सीएम योगी भी रहे साथ
PM Modi ने लगाई महाकुंभ में आस्‍था की डुबकी
Published on: 

नई दिल्ली - पीएम नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज के महाकुंभ में संगम नदी में स्नान किया। उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्‍था की डुबकी लगाई और सूर्य को अर्ध्य भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने गंगा पूजन भी किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम के साथ मौजूद थे।

पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए डीपीएस हेलीपैड पहुंचे। वहां से वह सड़क मार्ग द्वारा अरैल के वीआईपी घाट तक गए। वहां से मोटर बोट की मदद से वह संगम तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भगवा वस्‍त्र धारण कर लिया। इतने सब के बाद उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।

38 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं

पीएम के महाकुंभ दौरे के दौरान सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। इसकी देख-रेख की गई की श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पीएम ने संगम में डुबकी लगाने के साथ-साथ तीर्थराज प्रयाग का भ्रमण भी किया।

इससे पहले वह 13 दिसंबर को भी प्रयागराज आए थे। आपको बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी और यह 26 फरवरी तक चलेगा। अब तक कुल 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in