MVM-3 मिशन की सफलता अंतरिक्ष यात्रा में भारत की एक गौरवपूर्ण उपलब्धिः मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एमवीएम-3 मिशन की सफलता ने वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका मजबूत की।
MVM-3 मिशन की सफलता अंतरिक्ष यात्रा में भारत  की एक गौरवपूर्ण उपलब्धिः मोदी
R SenthilKumar
Published on

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को भारत से एलवीएम3 रॉकेट से सबसे भारी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने तथा गगनयान जैसे भविष्य के मिशनों के लिए नींव मजबूत करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारी सामान ले जाने में सक्षम एमवीएम3 रॉकेट की सफलता ने वैश्विक प्रक्षेपण बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका को भी मजबूत किया है। इसरो के एवीएम3 रॉकेट ने अमेरिकी कंपनी ‘एएसटी स्पेस मोबाइल’ के 6.5 टन वजनी ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक2’ उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया।

वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में भारत को मिली बढ़त

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। एलवीएम-एम6 का सफल प्रक्षेपण, जिसने भारतीय धरती से प्रक्षेपित किए गए अब तक के सबसे भारी उपग्रह ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’को उसकी तय कक्षा में पहुंचाया, यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत की भारी पेलोड प्रक्षेपण की क्षमता को मज़बूत करता है और वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण बाजार में हमारी बढ़ती भूमिका को और मजबूत करता है।’’ मोदी ने कहा कि एमवीएम3 प्रक्षेपण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दिखाता है और उन्होंने मेहनती अंतरिक्ष वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को बधाई दी।

गगनयान मिशन की नींव मजबूत

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरिक्ष की दुनिया में भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत के युवाओं की शक्ति से हमारा अंतरिक्ष कार्यक्रम और भी ज्यादा उन्नत और प्रभावशाली होता जा रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एलवीएम3 ने भारी पेलोड ले जाने का भरोसेमंद प्रदर्शन किया है, जिससे हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशन के लिए नींव मजबूत कर रहे हैं, वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और वैश्विक साझेदारियों को गहरा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह क्षमता और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बढ़िया है।’’

MVM-3 मिशन की सफलता अंतरिक्ष यात्रा में भारत  की एक गौरवपूर्ण उपलब्धिः मोदी
2025 में भारत बना दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप परिवेश

लोकसभा अध्यक्ष ने दीं इसरो को शुभकमानएं

लोकसभा अध्यक्ष ने भी ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा-ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को ले जाने वाले LVM3-M6 के सफल लॉन्च पर टीम इसरो को हार्दिक बधाई, जिसने भारत की हेवी-लिफ्ट क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे लिखा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत के वैज्ञानिक इकोसिस्टम की ताकत, इसके अंतरिक्ष पेशेवरों के समर्पण और एडवांस्ड अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी में हो रही लगातार प्रगति को दिखाती है। ऐसे मील के पत्थर न केवल राष्ट्रीय क्षमताओं को बढ़ाते हैं बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय में भारत की बढ़ती विश्वसनीयता और जिम्मेदार उपस्थिति को भी मजबूत करते हैं।

जितेंद्र सिंह ने ये कहा

अंतरिक्ष मंत्रालय देखने वाले मोदी सरकार के मंत्री डॉ जीतेंद्र सिंह ने लिखा कि ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को ले जाने वाले LVM3-M6 के सफल लॉन्च के लिए टीम इसरो को बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र के दूरदर्शी संरक्षण में इसरो लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल कर रहा है, जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती ताकत को फिर से साबित करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in