PM Modi पहुंचे Vantara, लायन सफारी करने को तैयार

सोमनाथ मंदिर में पूजा के बाद वनतारा केंद्र का दौरा
PM Modi पहुंचे Vantara, लायन सफारी करने को तैयार
Published on: 

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने गृह राज्य गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी ने प्रभास पाटन स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम शिव मंदिर में दर्शन किए और प्रार्थना की। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। 

प्रधानमंत्री जाऐंगे लायन सफारी पर

मंदिर के दर्शन के बाद मोदी पड़ोसी जूनागढ़ जिले में स्थित गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासन के लिए रवाना हुए, जो एशियाई शेरों का एकमात्र निवास स्थान है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर सासन में ‘लायन सफारी’ पर जाएंगे और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

महिला कर्मियों से करेंगे बात

आपको बता दें कि राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड में कुल 47 सदस्य हैं। इन 47 सदस्यों में सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुछ महिला वनकर्मियों से बातचीत भी करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News