बेटी की पहचान सार्वजनिक हो' पीएम से अभया की मां ने किया निवेदन

पानीहाटी में पीएम मोदी ने रखा अभया की मां के सिर पर हाथ, दिया न्याय का भरोसा
PM Modi meets Ratna Debnath: Demand to reveal daughter's identity, Assurance of justice.
पानीहाटी में जनसभा के बाद मंच पर अभया की मां व पानीहाटी की भाजपा उम्मीदवार रत्ना देवनाथ
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

पानीहाटी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी रण के बीच पानीहाटी के अमरावती मैदान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पूरे राज्य की राजनीति और जनभावना को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर पीड़िता की मां, रत्ना देवनाथ के साथ मंच साझा किया। इस दौरान पीएम ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, जिसके बाद रत्ना देवनाथ ने एक बड़ा और साहसिक बयान जारी किया है।

कहा- विश्वास है कि अब दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद भावुक रत्ना देवनाथ ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से विशेष निवेदन किया है कि मेरी बेटी का नाम और चेहरा अब दुनिया के सामने आना चाहिए। कानून जो भी कहे, लेकिन मुझे अपनी बेटी पर गर्व है और पूरे पानीहाटी को उस पर नाज है। वह कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि हमारे लिए गौरव है।" उन्होंने आगे कहा कि पीएम ने उनके सिर पर हाथ रखकर न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है और उन्हें विश्वास है कि अब दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इस दुखद परिस्थिति में भी उनके खिलाफ राजनीति या कुत्सा (निंदा) कर रहे हैं, उनमें मानवता नाम की कोई चीज नहीं बची है।

4 मई के बाद सभी दबी फाइलें खुलेंगी

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ममता सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि तृणमूल के 'जंगलराज' ने एक मां से उसकी डॉक्टर बेटी छीन ली। पीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा, "4 मई को नतीजे आने के बाद, बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही महिला अत्याचार के उन सभी पुराने मामलों की फाइलें फिर से खोली जाएंगी, जिन्हें अचानक बंद कर दिया गया था। यह मोदी की गारंटी है।" पहले चरण में हुए रिकॉर्ड 92.71% मतदान का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे सत्ता परिवर्तन का स्पष्ट संकेत बताया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in