प्रधानमंत्री ने लॉन्च की ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ हावड़ा में हुआ सीधा प्रसारण

औद्योगिक प्रशिक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा भत्ता
PM Modi Launches Viksit Bharat Rozgar Yojana: Monthly Stipend of ₹15,000 for Youth
हावड़ा के शरत सदन में विकसित भारत रोजगार योजना प्रोग्राम में राज्यमंत्री उमेश राय, शिवपुर विधायक रुद्रनिल घोष,हावड़ा पीएफ कमिश्नर सौरभ कुमार व अन्य
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी रोजगार क्षमता को निखारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की शुरुआत की। इस केंद्रीय पहल का मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को विभिन्न उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी रूप से प्रशिक्षित और कुशल बनाना है। हावड़ा के शरत सदन में इस उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम में राज्य के नगर एवं शहरी विकास विभाग के राज्य मंत्री उमेश राय, विधायक रुद्रनील घोष, विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि तथा हावड़ा क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) आयुक्त सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारिया उपस्थित थे।

उद्योगों को मिलेगा प्रशिक्षित कार्यबल, मजबूत होगी अर्थव्यवस्था : उमेश राय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री उमेश राय ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बेरोजगारी है। इसी समस्या के समाधान और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने यह पहल की है। योजना के माध्यम से युवा विभिन्न उद्योगों और कारखानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी कौशल क्षमता का विकास कर पाएंगे। योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार 6 महीने तक प्रति माह 15 हजार रुपये का भत्ता प्रदान करेगी। उमेश राय ने कहा कि जब सरकार युवाओं के प्रशिक्षण भत्ते का खर्च उठाएगी, तो इससे सीधे तौर पर उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के कुशल कार्यबल तैयार कर सकेंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in