तिरुवनंतपुरम में पीएम मोदी का विशाल रोड शो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया।
तिरुवनंतपुरम में पीएम मोदी का विशाल रोड शो
Published on: 

तिरुवनंतपुरमः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया। केरल में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। भारतीय जनता केरल चुनाव को लेकर पिछले साल से ही जोर लगा रही है। निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता की वजह से पार्टी नेता और और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

यह रोड शो थंपानूर ओवरब्रिज से पुथारिकंदम मैदान तक आयोजित किया गया था। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वह लगभग 25,000 कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

अपनी गाड़ी के फुटबोर्ड पर खड़े होकर मोदी ने सड़क के दोनों ओर जमा हुए हजारों लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे थे और उन्होंने भगवा रंग की टोपी पहन रखी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री का फूलों से स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘विकसित केरल’ के नारे लिखे पोस्टर भी लहराए। रंग-बिरंगे परिधान पहने लोगों ने प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग पर ढोल की थाप पर स्थानीय नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के रोड शो के पूरे मार्ग पर भाजपा के झंडे और मोदी की तस्वीर वाले बोर्ड लगाए गए थे।

तिरुवनंतपुरम में पीएम मोदी का विशाल रोड शो
गणतंत्र दिवस को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़ भभकी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in