ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने पूरी तरह समर्पण किया: कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार को अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ हुए व्यापार समझौतों को लेकर संसद को विश्वास में लेना चाहिए और दोनों सदनों के पटल पर इनके पूरे मसौदे रखे जाएं तथा इन पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।
ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने पूरी तरह समर्पण किया: कांग्रेस
Published on

नई दिल्लीः कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार को अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ हुए व्यापार समझौतों को लेकर संसद को विश्वास में लेना चाहिए और दोनों सदनों के पटल पर इनके पूरे मसौदे रखे जाएं तथा इन पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई जानकारी से यह साफ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “पूरी तरह समर्पण कर दिया है।” उन्होंने कहा कि लगभग एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के पुनः राष्ट्रपति बनने पर उन्हें बधाई देने व्हाइट हाउस पहुंचे थे।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात व्यापार समझौते की घोषणा की। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दी गई जानकारी से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी ने, जैसा कि उन्होंने 10 मई 2025 को किया था, पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने निश्चित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करने की नीति अपनाई है।"

रमेश ने दावा किया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। कांग्रेस नेता ने कहा, "संसद का सत्र जारी है। यूरोपीय संघ और अमेरिका, दोनों के साथ हुए व्यापार समझौतों का मसौदा संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा जाना चाहिए और उन पर चर्चा होनी चाहिए, खासकर इसलिए क्योंकि अमेरिकी कृषि मंत्री ब्रूक रोलिन्स ने यह दावा करते हुए एक बयान जारी किया है कि भारत ने अमेरिका से कृषि आयात को उदार बनाया है।"

ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने पूरी तरह समर्पण किया: कांग्रेस
एक दिन की नहीं, सालभर चली बातचीत का नतीजा है भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, देखें विवरण

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in