PM मोदी ने मेलोनी को दी ‘Melody’ टॉफी, VIDEO हुआ वायरल

इटली दौरे पर दिखी खास केमिस्ट्री, ‘माय फ्रेंड’ कहकर मेलोनी ने किया स्वागत
PM मोदी ने मेलोनी को दी ‘Melody’ टॉफी, VIDEO हुआ वायरल
Published on

रोम: Narendra Modi के इटली दौरे का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पीएम मोदी, इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में मेलोनी कहती हैं कि पीएम मोदी ने उन्हें बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जिसके बाद मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं—“Melody।” इस पर दोनों नेता हंस पड़ते हैं।

इससे पहले दोनों नेताओं ने रोम में डिनर मीटिंग की और ऐतिहासिक Colosseum का दौरा भी किया। खास बात यह रही कि दोनों एक ही कार में साथ यात्रा करते दिखे, जिसे ‘कार डिप्लोमेसी’ के तौर पर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने की बात कही। वहीं, मेलोनी ने भी मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “माय फ्रेंड” बताया। दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बीच यह मुलाकात और हल्का-फुल्का अंदाज खासा चर्चा में है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in