बीरभूम रैली में पीएम मोदी का TMC पर हमला

अराजकता, घुसपैठ और बोगतुई नरसंहार का जिक्र कर भाजपा के पक्ष में वोट की अपील
बीरभूम रैली में पीएम मोदी का TMC पर हमला
Published on

सूरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बीरभूम जिले के सूरी में आयोजित चुनावी रैली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला करते हुए राज्य में अराजकता और घुसपैठ को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 2022 के बोगतुई नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘‘महा जंगलराज’’ का माहौल बना हुआ है।

रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का ‘मां-माटी-मानुष’ का नारा अब सिर्फ बयानबाजी बनकर रह गया है और राज्य में कुटीर उद्योग की जगह कच्चे बम बनाने का चलन बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री ने 2022 में बीरभूम के बोगतुई में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों को जिंदा जलाने की घटना टीएमसी सरकार के ‘‘महा जंगलराज’’ का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठियों द्वारा जमीन हड़पने और कम वेतन पर काम लेकर स्थानीय लोगों की नौकरियां छीनने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके सहयोगियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने टीएमसी पर आदिवासियों और दलितों का अपमान करने का आरोप भी लगाया तथा मनरेगा फंड में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

प्रधानमंत्री ने लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर लाभार्थियों के खातों में सीधे धन अंतरित करने की योजना लागू की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने से बंगाल में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in