‘सदन की तू-तू मैं-मैं को सदन में ही छोड़ जायें’, प्रधानमंत्री की राज्यसभा के नये राजग सांसदों को नसीहत

PM
प्रधानमंत्री राज्यसभा के नये राजग सांसदों के साथ
Published on

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नये सांसदों को बुधवार को अपने घर नाश्ते पर बुलाया और उनको बहुत सी नसीहतें और दिशा-निर्देश दिये। उनके साथ नाश्ता करने वाले सांसद बहुत खुश दिखे और इस बात से बहुत खुश हुए कि मोदी उन सबको नाम से जानते हैं और चेहरा पहचानते हैं। सांसदों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनको कहा कि अपने लोगों से दूर नहीं होना है उनके साथ और जनता के साथ जुड़े रहना है। साथ ही कहा कि दिल्ली बहुत खतरनाक जगह है दिल्ली के मकड़जाल से बच कर रहें। आप किस से मिल रहे हो इस बारे में सावधान रहें। अपना लैटर हैड किसको दे रहे हो इसका ध्यान रखना।

‘दूसरे दलों के सांसदों से भी मेलजोल रखें’

प्रधानमंत्री नये सांसदों को बताया कि संसद तक पहुंचने के लिए सैकड़ों लोग इंतजार करते हैं जो यहां तक पहुंच गये वे ये जान लें उनकी जगह लेने के लिए बहुत से लोग प्रयास में रहते हैं। अपनी पार्टी के सांसदों के अलावा दूसरे दलों के सांसदों से भी मेलजोल रखें। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को ध्यान से सुने। विपक्षी सांसद भी बहुत अच्छी महत्वपूर्ण बातें सदन में रखते हैं उनकी बात भी ध्यान से सुनें। सदन के भीतर जो नोकझोंक कहा सुनी होती है उसको दिल से न लगायें। सदन से बाहर निकलें तो चर्चा से पैदा हुई परेशानी को बाहर न लेकर जायें। मोदी ने सांसदों को सलाह दी कि वे पूरे संसद भवन और परिसर के बारे में अच्छे से जानें पुस्तकालय में जायें। कितनी मूर्तियां लगी हुई हैं ये भी देखें। परिसर को अच्छे से घूमें जाने और एक साल के बाद लिखें कि आपने संसद परिसर में क्या-क्या देखा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in