दीव में भव्य समारोह के साथ खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 का शुभारंभ

दीव में भव्य समारोह के साथ खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 का शुभारंभ
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : पहली बार खेलो इंडिया के तहत आयोजित खेलो इंडिया बिच गेम्स का दीव में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। खेलो इंडिया बिच गेम्स में 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,350 से अधिक एथलीट एक साथ आए हैं। इस मौके पर उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी ने खेलो इंडिया बिच गेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, जिसमें पुडुचेरी के उपराज्यपाल कुनियिल कैलाशनाथन और दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल के पटेल भी शामिल हुए। उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के प्रतिभागियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दल को प्रोत्साहित किया, जो बिच गेम्स 2025 में भाग ले रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ दशकों में दमन और दीव के बुनियादी ढांचे और पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने में दमन और दीव प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 109वें मन की बात का भी उल्लेख किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया था कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण गैर-तटीय राज्यों के एथलीटों की भागीदारी है, जो यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प भौगोलिक बाधाओं को दूर कर सकता है। उपराज्यपाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट से भारत की विविध खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और देश में समुद्र तटीय खेलों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in