गंगासागर के लोगों को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव को लेकर किया गया सतर्क

जिला प्रशासन की ओर से येलो अलर्ट जारी 
गंगासागर के तटवर्ती इलाके में सागर ब्लॉक प्रशासन की ओर से माइकिंग कर निम्न दबाव को लेकर लोगो को सतर्क किया गया
गंगासागर के तटवर्ती इलाके में सागर ब्लॉक प्रशासन की ओर से माइकिंग कर निम्न दबाव को लेकर लोगो को सतर्क किया गया
Published on

गंगासागर : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के कारण 30 मई के बीच तेज बारिश के कारण भारी तबाही हो सकती है। इस बीच सागर ब्लॉक प्रशासन की ओर से गंगासागर के तटवर्ती इलाके में माइकिंग कर लोगो को सर्तक किया। इसके अलावा पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई। लोगों को फ्लड सेंटर में जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गंगासागर के तटवर्ती इलाके में माइकिंग कर लोगों को निम्न दबाव को लेकर जागरूक किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि सुंदरवन के तटीय इलाकों के निवासियों को आयला, अम्फान, यश चक्रवातों की भयानक यादें अब भी सता रही हैं। क्या फिर कोई चक्रवात आएगा? यह डर अब ज्यादातर निवासियों को सता रहा है। जिला प्रशासन ने भी काम शुरू कर दिया है। बाढ़ केंद्र खोले जा रहे हैं। जिले के तटीय इलाकों के प्रखंड प्रशासन के अधिकारी आपदा से निपटने के लिए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रशासन इस बार ज्यादा सतर्क है। कपिल मुनि आश्रम में दर्शन के लिए हर दिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इतना ही नहीं सुंदरवन इलाके में भी काफी पर्यटक हैं। अग्रिम चेतावनी के तौर पर कपिल मुनि आश्रम इलाके में अभियान भी शुरू कर दिया गया है। यह संदेश भी दिया जा रहा है कि पर्यटक अभी समुद्र में न जाएं। साथ ही, गंगा में जिन इलाकों में तटबंध कमजोर हैं, उन सभी इलाकों के लोगों को आपदा के दौरान निकालकर स्कूलों और बाढ़ केंद्रों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। सूखा खाना भी जमा कर लिया गया। पाथेरप्रतिमा के विधायक समीर जाना ने कहा कि पाथेरप्रतिमा के जी प्लाट में निगरानी बढ़ा दी गई।

सागर के बीडीओ ने कहा

सागर के ब्लाक अधिकारी कन्हैया कुमार राय ने कहा कि लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है। ब्लॉक की ओर से किसी भी परिस्थितियों से निटपने केे लिए तैयारी गयी है। फिलहाल एक भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया नहीं गया है। जिला प्रशासन की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया।

दक्षिण 24 परगना के कई ब्लॉक जलमग्न होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

दक्षिण 24 पगना के पाथेरप्रतिमा, नामखाना, सागर, गोसाबा और काकद्वीप ब्लॉक में कई नदी के बांध टूटने से कई इलाका जलमग्न हो गया। जिससे कई इलाको में पानी प्रवेश कर गया। जिससे लोगों को परेशानी बढ़ गई। वहीं फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावनाएं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in