अजित पवार को दी जा रही अंतिम विदाई, उमड़े लाखों लोग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज पुणे जिले के बारामती में स्थित विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
अजित पवार को दी जा रही अंतिम विदाई, उमड़े लाखों लोग
Published on

पुणेः बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम विदाई दी जा रही है। अजित पवार के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है। पवार का अंतिम संस्कार पुणे जिले के बारामती में स्थित विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में राजकीय सम्मान किया जा रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव काटेवाडी से अंतिम संस्कार के लिए बारामती लाया गया था।

बारामती में बुधवार को एक ‘टेबलटॉप रनवे’ से महज 200 मीटर की दूरी पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार (66) समेत विमान में सवार चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।

दिवंगत अजित पवार के चाचा और वरिष्ठ राजनेता शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सूले समेत महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य इस समय अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे। बारामती के लोग अजित पवार को विदाई देने के उमड़ पड़े हैं। बारामती की विभिन्न जगहों से लोगों का रेल विद्या प्रतिष्ठान खेल मैदान की तरफ चला आ रहा है। अजित पवार के लिए नारे आसमान में गूंज रहे हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in