PCB ने बुलाई आपात बैठक

पाकिस्तान सुपर लीग को रोकने पर हुई चर्चा
PCB ने बुलाई आपात बैठक
Published on: 

कराची : भारतीय सैन्य हमलों से परेशान पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को रोकने पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है क्योंकि इसमें कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। रावलपिंडी में कराई जा रही इस टी-20 लीग में छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं और यह अंतिम चरण में है। इसका समापन 18 मई को लाहौर में होना है। बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि पीसीबी लीग जारी रखने के बारे में सरकार की सलाह का पालन करेगा और गुरुवार को चर्चा करेगा।

सूत्र ने कहा, ‘बुधवार से भारत द्वारा पंजाब प्रांत में किए गए ड्रोन हमलों के कारण बैठक में स्थिति की समीक्षा की जाएगी।’ पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलमान नसीर ने भी रावलपिंडी में विदेशी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पीसीबी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। लीग में कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे डेविड वॉर्नर (कराची किंग्स), जेसन होल्डर (इस्लामाबाद यूनाइटेड) और रासी वान डर डुसेन (इस्लामाबाद यूनाइटेड) शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in