पाटीदार और कमिंस पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख और 12 लाख रुपये का जुर्माना

कमिंस पर 12 लाख का तो पाटीदार पर 24 लाख का जुर्माना लगा
पाटीदार और कमिंस पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख और 12 लाख रुपये का जुर्माना
Published on: 

लखनऊ : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान अपनी-अपनी टीमों की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।

कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया क्योंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था। पाटीदार पर दूसरी बार अपराध करने वाली आरसीबी की एकादश के सदस्य होने के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बताया गया कि इम्पैक्ट प्लेयर सहित टीम एकादश में शामिल के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया। शुक्रवार को हुए इस मैच में खिताबी दौड़ से बाहर एसआरएच ने प्लेऑफ में पहुंच चुकी आरसीबी के खिलाफ 42 रन की शानदार जीत दर्ज की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in