AIIMS कल्याणी में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप 29 और 30 को

प्रतिदिन 40 आवेदन किए जाएंगे स्वीकार
AIIMS कल्याणी में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप 29 और 30 को
Published on

नए और पुनः जारी पासपोर्ट आवेदनों पर होगा विचार

मुनमुन , सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोलकाता द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), कल्याणी में पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप आयोजित करने की घोषणा की गई है। यह कैंप 29 और 30 जून को आयोजित होगा। इस विशेष कैंप के तहत प्रतिदिन केवल 40 सामान्य श्रेणी के आवेदकों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह व्यवस्था आवेदन प्रक्रिया को तेज और सुचारू बनाने के उद्देश्य से की गई है। केवल वही आवेदक इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे जिन्होंने पहले से www.passportindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक किया होगा।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य

आवेदकों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन संदर्भ संख्या (ARN) पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, जन्म तिथि प्रमाण, शैक्षणिक दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक कागजात मूल एवं स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ प्रस्तुत करने होंगे। विस्तृत दस्तावेज सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए आवेदकों को डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से दस्तावेज साझा करने की सलाह दी गई है। इस कैंप में केवल सामान्य श्रेणी के नए और पुनः जारी पासपोर्ट आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in