सुंदरवन के कई रूटों पर बस हड़ताल से यात्री हुए हलकान

सड़क पर बस नहीं होने के कारण यात्रियों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी
हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर खड़ी बसों की तस्वीर
हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर खड़ी बसों की तस्वीर
Published on

सुंदरवन : सुंदरवन के 13 रूटों पर बस और मिनी बसों के ड्राइवरों ने रूट पर अवैध वाहनों के संचालन को बंद करने के लिए हड़ताल पर जाने पर बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर बस नहीं होने के कारण यात्रियों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। इससे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और कार्यस्थलों पर जाने वाले अनेक यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।मिली जानकारी अनुसार अवैध वाहनों के बढ़ते चलन के कारण वैध बस मालिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में बस मालिकों के संगठन ने सोमवार को सुंदरवन पुलिस जिले में 13 मार्गों पर बस हड़ताल का आह्वान किया था। सुंदरवन पुलिस जिले में एक दिवसीय बस हड़ताल का क्षेत्र पर व्यापक प्रभाव पड़ा। सुंदरवन पुलिस जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा करने वाले बस यात्रियों को सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज सुबह से 13 रूटों पर बसें बंद कर दी गईं। बस मालिकों को कोई लाभ नहीं दिख रहा है, क्योंकि बिना रूट परमिट के अवैध वाहन सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं।

सुंदरवन जिला बस एसोसिएशन संयुक्त समिति के अध्यक्ष

सुंदरवन जिला बस एसोसिएशन संयुक्त समिति के अध्यक्ष रोइच मोल्ला ने कहा, "विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में अवैध वाहन खुलेआम चल रहे हैं। यह समस्या वर्तमान की नहीं, बल्कि लंबे समय से है। अवैध वाहनों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में ऑटो, टोटो, ट्रेकर कार अवैध रूप से चल रहे हैं। नतीजतन, विभिन्न मार्गों पर चलने वाली वैध बसों के मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन ने हड़ताल करने वाले बस मालिकों के साथ की बैठक

दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने हड़ताल करने वाले बस मालिकों के साथ बैठक की। समस्या का शीघ्र समाधान किये जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही संगठन ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। आज यानी मंगलवार से उन 13 मार्गों पर बसों का परिचालन पुनः शुरू हो जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in