रूट 46 पर बस सेवाएं बंद होने से यात्री हुए परेशान

यूनियन के आपसी विवाद के कारण बंद हुआ पुरानी बस रूट
रूट 46 बस की तस्वीर
रूट 46 बस की तस्वीर
Published on: 

कोलकाता : रूट न. 46 महानगर की कई पुरानी बस रूट में एक हैं। हालाँकि पिछले 2 से 3 दिनों से यूनियन में आपसी विवाद के कारण यह रूट बंद हो गयी है। इस कारण इस रूट के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बस रूट. धर्मतल्ला से एयरपोर्ट तक जाती है। इसे लेकर इस बस रूट के बस मालिकों ने परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है। सिटी सबअर्बन बस सर्विसेज के महासचिव टिटो साहा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सड़कों पर बसों का रहना जरुरी है। उनके हितों को देखते हुए बस मालिकों और यूनियन नेताओं को आपस में बैठक कर इस समस्या का हल निकालना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News