मुंबई हवाईअड्डे पर 48 विषैले सांपों के साथ यात्री पकड़ा गया

अधिकारी ने दी जानकारी
मुंबई हवाईअड्डे पर 48 विषैले सांपों के साथ यात्री पकड़ा गया
Published on: 

मुंबई : थाइलैंड से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे एक भारतीय के पास 48 अत्यंत विषैले सांप और पांच कछुए पाये गये।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार रात को बैंकॉक से आयी एक उड़ान में यहां पहुंचे एक यात्री को रोका। उन्होंने बताया कि यात्री के सामान की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को 48 अत्यंत विषैले वाइपर सांप और पांच कछुए मिले। उन्होंने बताया कि आरएडब्ल्यूडब्ल्यू (रेसक्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर) की एक टीम ने इनकी प्रजातियों की पहचान और प्रबंधन में सहायता की। अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने आदेश दिया है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सांपों को उस देश में वापस भेज दिया जाये जहां से उन्हें लाया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News