पानीहाटी के सोदपुर में अनोखे थीम पूजा पंडालों का दबदबा

मां के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़
Panihati Sodpur Durga Puja 2026: Heavy Crowds Throng Top 5 Unique Theme Pandals
सोदपुर में बना दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

पानीहाटी : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर उत्तर 24 परगना के पानीहाटी-सोदपुर इलाके में उत्सव का माहौल चरम पर है। इस साल सोदपुर और उसके आसपास के पूजा पंडाल अपनी अनूठी कलात्मकता, सामाजिक संदेशों और पौराणिक सजावट के कारण दर्शको के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। सोदपुर के पांच प्रमुख पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो इस बार के पूजा उत्सव को बेहद खास बना रही है।

सामाजिक चेतना और देशप्रेम का संगम बने पंडाल

सोदपुर के पंडालों में इस बार सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि देशभक्ति और सामाजिक संदेश भी देखने को मिल रहे हैं। सोदपुर विजयपुर सर्वजनीन के पंडाल में 'भारत भाग्य विधाता' थीम के जरिए देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की झलक पेश की गई है, जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। वहीं, पानशीला ठाकुरबाड़ी ने 'ताहादेर कथा' थीम के माध्यम से समाज के उन उपेक्षित और अनसुने मेहनतकश लोगों के संघर्ष को उजागर किया है, जो रात-दिन मेहनत कर समाज को संबल देते हैं। इस भावुक और विचारणीय संदेश ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

पौराणिक कथाओं और प्रकृति संरक्षण का अनूठा मेल

पौराणिक आख्यानों और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने वाले पंडाल भी भीड़ खींचने में आगे हैं। सोदपुर शहीद कॉलोनी में समुद्र की गहराइयों में समाई भगवान श्रीकृष्ण की नगरी 'द्वारका' का काल्पनिक रूप जीवंत किया गया है, जहां लोग एक काल्पनिक दुनिया का अनुभव कर रहे हैं। सोदपुर नाटागढ़ में महाप्रभु जगन्नाथ की परंपरा से जोड़ते हुए 'रथ टानले दुर्गा आसे' थीम के तहत देवी दुर्गा को सुभद्रा रूप में पूजा जा रहा है। इसके अलावा, सोदपुर कालीतला के 'सबुजेर आवेश' थीम वाले पंडाल में पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है, जो इस उत्सव को हरियाली और जागरूकता से जोड़ता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in