पंचायत सदस्य पत्नी ने दी पति को सरेआम 'मर्डर' की धमकी !

"छह महीने की जेल होगी, तीन महीने में निकल आऊँगी..." - दबंग पत्नी की धमकी से सहमा बिरयानी व्यवसायी पति
Panchayat member's wife publicly threatens to murder her husband!
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर के मोहनपुर इलाके में एक प्रसिद्ध बिरयानी दुकान के मालिक अनिर्वाण दास उर्फ जीत ने अपनी पत्नी शोभना दास, जो कि मोहनपुर पंचायत की सदस्य हैं, पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने और बच्चों के साथ क्रूरता करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि सन्मार्ग वीडियो की सत्यतता की पुष्टि नहीं करता।

ऑडियो में मौत का फरमान !

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर शोभना दास अपने पूर्व कार चालक समीर सेन से बात करते हुए सुनाई दे रही हैं। ऑडियो में महिला कह रही है, "अगर मेरे खिलाफ केस किया तो गोली मारकर मर्डर कर दूंगी। छह महीने की जेल होगी, तो मैं तीन महीने में ही बाहर निकल आऊँगी।" पीड़ित अनिर्वाण दास का दावा है कि उनकी पत्नी उन्हीं की हत्या की साजिश रच रही है।

मासूमों पर सितम और आर्थिक धोखाधड़ी

सिर्फ जान से मारने की धमकी ही नहीं, बल्कि अनिर्वाण ने अपनी पत्नी पर बच्चों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर बच्चों को पीटते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, शिकायत में यह भी कहा गया है कि शोभना दास और समीर सेन मिलकर अनिर्वाण के जाली चेक का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

थाने में शिकायत दर्ज

अपनी और अपने परिवार की जान को खतरे में बताते हुए अनिर्वाण दास ने मोहनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो व ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in