पालघर का ‘स्वयंभू बाबा’ बेनकाब, पीड़िता ने खोला राज

महाराष्ट्र में खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में पालघर जिले के एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
स्वयंभू बाबास्वयंभू बाबा अशोक खरात की
स्वयंभू बाबास्वयंभू बाबा अशोक खरात की
Published on

पालघरः महाराष्ट्र में खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में पालघर जिले के एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि नासिक में मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी और स्वयंभू बाबा अशोक खरात की हालिया गिरफ्तारी के बाद 35 वर्षीय महिला ने आरोपी (40) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का साहस जुटाया।

पुलिस के अनुसार, पुणे की रहने वाली महिला पहली बार 2023 में फेसबुक के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, ‘‘ उस साल (2023) दिसंबर में आरोपी महिला से मिलने पुणे गया था। उसने कथित तौर पर यह दावा किया कि वह महादेव (भगवान शिव) का अवतार है और वह उसकी 'पार्वती' है।’’

स्वयंभू बाबा उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया और कोई नशीला पदार्थ पिलाया, इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया।-पीड़िता

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि व्यक्ति उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया और कोई नशीला पदार्थ पिलाया, इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने कथित तौर पर महिला की तस्वीरें भी ले लीं। महिला के अनुसार, आरोपी का पालघर जिले में एक सामाजिक संगठन है और उसने तस्वीरों के जरिए उसे 'ब्लैकमेल' किया और पिछले साल मई में फिर से उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इसी तरह बहला-फुसलाकर कई अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया है।
स्वयंभू बाबास्वयंभू बाबा अशोक खरात की
उर्वरक पर नड्डा का भरोसा, देश में पर्याप्त स्टॉक

कई अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसी हरकत

माणिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हीरालाल जाधव ने बताया कि महिला ने नासिक के ‘‘कैप्टन’’ खरात मामले से साहस मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक अपराध कथित तौर पर पुणे में हुआ था इसलिए मामले को पुणे के हडपसर थाने स्थानांतरित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इसी तरह बहला-फुसलाकर कई अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया है।

100 आपत्तिजनक वीडियो बरामद

खरात पर पर धोखाधड़ी, काला जादू निवारण अधिनियम (Black Magic Act) और अमानवीय प्रथाओं को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए गए हैं। जांच के दौरान खरात के खिलाफ धोखाधड़ी और शोषण के 8 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने खरात के पास से लगभग 100 आपत्तिजनक वीडियो और करीब 1,500 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। वह खुद को ज्योतिषी और "कैप्टन" खरात बताता था और नासिक जिले के सिन्नर में एक मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख भी था। नासिक पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in