उर्वरक पर नड्डा का भरोसा, देश में पर्याप्त स्टॉक

रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी बताया कि देश में उर्वरक का पर्याप्त भंडारण है और इसे लेकर अफरा-तफरी कोई जरूरत नहीं है।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

नई दिल्लीः रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश में उर्वरक का पर्याप्त भंडारण है और इसे लेकर अफरा-तफरी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी बताया कि उनकी बृहस्पतिवार को इस विषय पर प्रदेशों के कृषि मंत्रियों से बात हुई है।

नड्डा ने कहा, ‘‘मैं सरकार की तरफ से देश की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जहां तक उर्वरक का सवाल है तो सरकार ने इसकी पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।’’

यूरिया का उत्पादन बढ़ाया गया है। पिछले 10 साल में यूरिया का उत्पादन 230 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 315 लाख मीट्रिक टन हो गया है।
फाइल फोटो।
ट्रंप के हस्ताक्षर वाला डॉलर जल्द

मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कल ही सभी कृषि मंत्रियों से बात की है और सबसे कहा है कि जो अफरा-तफरी पैदा की जा रही है, उसकी कोई जरूरत नहीं है। हमारे पास पर्याप्त भंडारण है और किसानों को जितनी खाद की जरूरत होगी, उपलब्ध कराई जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि जॉर्डन, सऊदी अरब और कई अन्य देशों के साथ दीर्घकालिक समझौते किए जा रहे हैं ताकि उर्वरक के लिए जरूरी सामाग्री का आयात किया जा सके।

नड्डा ने कहा, ‘‘यूरिया का उत्पादन बढ़ाया गया है। पिछले 10 साल में यूरिया का उत्पादन 230 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 315 लाख मीट्रिक टन हो गया है।’’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in