पाकिस्तान के दोस्त देश का एफ-16 लड़ाकू जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

तुर्किये वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पश्चिमी तुर्किये में एक राजमार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उसके पायलट की मौत हो गई।
तुर्किये का एफ-16 फाइटर जेट ( फाइल फोटो)
तुर्किये का एफ-16 फाइटर जेट ( फाइल फोटो)
Published on: 

अंकाराः तुर्किये वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पश्चिमी तुर्किये में एक राजमार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उसके पायलट की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बालिकेसिर प्रांत में स्थित 9वें मुख्य जेट बेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान से आधी रात के आसपास रेडियो और रडार संपर्क टूट गया।

मंत्रालय ने बताया कि तुरंत शुरू किए गए खोज और बचाव अभियान के बाद विमान का मलबा मिल गया। उसने बताया कि हादसे में पायलट की मौत हो गई। ‘हुर्रियत’ अखबार के अनुसार, विमान इस्तांबुल-इज़मिर राजमार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसका मलबा एक बड़े क्षेत्र में फैल गया। सुरक्षा बल, दमकल कर्मी और चिकित्सा दल घटनास्थल पर भेजे गए। मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया और इसकी जांच के लिए एक दल का गठन किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News