घुसपैठ की कोशिश में मारा गया पाक आतंकी

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षा बलों ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट सुरक्षा बलों ने रविवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जनरल क्षेत्र बुच्छर, उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’ इसमें कहा गया है कि सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी।

सेना ने कहा, ‘‘आतंकवादी को चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध सामग्री बरामद की गई है।’’ अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

फाइल फोटो।
बंगाल समेत 4 राज्यों में आज चुनाव की घोषणा

इस साल अब तक 11-12 आतंकी मारे गए

2026 में अब तक जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में लगभग 11–12 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। किश्तवाड़ ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 7 आतंकियों को मार गिराया था, जिनमें एक बड़ा कमांडर भी शामिल बताया गया। उधमपुर-किश्तवाड़ क्षेत्र के दो एनकाउंटर में 3 आतंकवादी मारे गए। इन घटनाओं को जोड़ने पर करीब 11 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि अलग-अलग ऑपरेशनों से सामने आई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in