SEEMA HAIDER: स्वतंत्रता दिवस की खुशी में सीमा ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, वीडियो वायरल

सीमा ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
सीमा ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
Published on: 

अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। अब सीमा का दो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही हैं।

Seema Haider: अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री करने वाली सीमा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। भारत में आजादी से रहने और अपने प्यार के साथ खुशी से जीवन जीने के लिए आईं सीमा का 2 वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इसमें देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा प्रधानमंत्री के आग्रह पर हर-घर तिरंगा अभियान में शामिल हुईं। सीमा के साथ पति सचिन ने भी सीमा के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद उसने भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे। वायरल वीडियो में सीमा तिरंगे की रंगों वाली साड़ी पहनी नजर आईं। वहीं दूसरा वीडियो में सीमा 'हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाते नजर आईं।

धार्मिक चुनड़ी माथे पर बांधकर सीमा अपने बच्चों के साथ 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रही है। वायरल वीडियो में सीमा की गोद में एक छोटी बच्ची है और वह बच्ची भी नारे लगा रही है। सीमा के आस-पास कई लोग मौजूद थे और वह सब नारेबाजी करते नजर आए।

साल 2019 में सीमा और सचिन ऑनलाइन PUBG गेम खेलते हुए एक दूसरे के संपर्क में आए। जिसके बाद अपने बच्चों को लेकर सीमा नेपाल आईं और वहां उसने सचिन से शादी की। फिर वहां से सभी भारत आएं। हालांकि ये भी ख़बर है कि सीमा और सचिन दोनों की कहानी पर फिल्म भी शूटिंग होने वाला है। उसमें ये दोनों एक्टिंग करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in