Pahalgam Attack : पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय नौसेना कर रही युद्धाभ्यास

इसके पहले आईएनएस सूरत से हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण हुआ था
Pahalgam Attack : पाकिस्तान से तनाव के बीच भारतीय नौसेना कर रही युद्धाभ्यास
Published on

नई दिल्ली - पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय नौसेना युद्धाभ्यास में जुटी है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने अपनी तैयारियों को फिर से साबित करने के लिए जहाज-रोधी फायरिंग का अभ्यास किया। यह अभ्यास भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच किया गया। इससे पहले, आईएएस सूरत से हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था, और यह भी चर्चा हो रही है कि पाकिस्तान भी जल्द ही एक नई मिसाइल का परीक्षण कर सकता है।

नौसेना ने दी जानकारी

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारियों को फिर से साबित करने के लिए सफलतापूर्वक कई जहाज-रोधी फायरिंग अभ्यास किए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी स्थिति में देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने अरब सागर में नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है और नाविकों को इस क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी है। भारतीय नौसेना ने अपने सोशल मीडिया पर युद्धाभ्यास के कुछ वीडियो भी साझा किए हैं। भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान में डर फैल गया है और पाकिस्तानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in